logo
Call Us 9211116264

मिशन कैंसर जागृति

इस कार्यक्रम के तहत मंच ने एस.आर. रूँगटा ग्रुप, चाईबासा, के सहयोग से एक मोबाइल स्क्रीनिंग बस के माध्यम से कैंसर जाँच एवं जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। इस वैन में भारत में पाये जाने वाले मुख्य कैंसर की जाँच की सुविधा है। अभी तक इस वैन के माध्यम से देशभर के 20 राज्यों में 3 लाख से अधिक लोगों की निशुल्क जाँच की जा चुकी है। साथ ही पूरे देश में भ्रमण के दौरान नुक्कड़ नाटक, पेम्पलेट रैलियां, सेमीनार एवं अन्य माध्यमों से बहुत बड़ी संख्या में कैंसर से जागरूकता फैलाने का काम किया गया है।