वर्तमान में विभिन्न शिविरों के माध्यम से संपूर्ण राष्ट्र में विकलांगों को 1,70,000 से अधिक कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ एवं कैलीपर निःशुल्क प्रत्यारोपित किये जा चुके हैं। मोबाइल वर्कशॉप एवं तकनीशियनों के सहयोग से मंच की विभिन्न शाखाओं द्वारा संपूर्ण राष्ट्र में अपंग व्यक्तियों के लाभार्थ शिविर लगा कर उन्हें कृत्रिम अंग निःशुल्क प्रदान किये जाते हैं। मंच की शाखाओं द्वारा विभिन्न शिविरों के माध्यम से अब तक लगभग 6,000 से ज्यादा निःशुल्क पोलियो करेक्टिव सर्जरी का सफलतापूर्वक संपादन किया जा चुका है।